सगमा : खेल से गांव में छिपे प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जबकि युवाओं के शारीरिक क्षमता में वृद्धि होता है। मैं खेल के प्रति हर समय संवेदनशीलता के साथ लगा हूँ। जमीन उपलब्ध होने पर सगमा प्रखण्ड में भी चम चमचमाता हुआ स्टेडियम निर्माण लोगों को देखने को मिलेगा। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक भानुप्रताप शाही ने सगमा प्रखण्ड के बीरबल गाँव में कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम मकर संक्रांति की शुभकामना प्रकट करते हुए कहा कि सगमा के लोग बधाई के पात्र हैं। 2019 के विधान सभा चुनाव में सगमा प्रखंड के लोगों ने सबसे अधिक मत देकर भवनाथपुर विधानसभा में इतिहास रचने का काम किया है।
Advertisement
सगमा वासियों को अपने दिल से नमन करता हूं। चुनाव के समय जो मैंने वादा किया था आज उसे पूरा होते देख कर मुझे आपर खुशी मिल रहा है। बिलासपुर, धुरकी व बीरबल सगमा सड़क का निर्माण हो या उत्तमाहि नहर पक्की करण का काम बहुत जल्द ही दोनों काम पूर्ण होते ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
पूरे गढ़वा जिले में बिजली का बहुत अभाव था, जो हमारे प्रयास से पूर्व की रघुबर सरकार के द्वारा भगोडीह में ग्रिड का निर्माण होने से बिजली में सुधार हुआ है। आज स्थिति यह है कि किसान भाइयों के खेत बिजली चलित मोटर से खेत में हरियाली देखने को मिल रहा है।
उद्धघाटन मैच विंढमगंज व चितबिश्राम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन विधायक भानुप्रताप शाही के द्वारा बैटिंग से किया गया, जबकि उक्त अवसर पर दूसरे छोर से जीप सदस्य नंदगोपाल यादव ने गेंदबाजी किया।
Advertisement
इस मौके पर भगत दयानंद यादव, लक्ष्मण राम, सगमा के मण्डल अध्यक्ष दिलीप यादव, विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, धर्मजीत यादव, राजेश बैठा, पारस यादव, मनिशंकर विश्वकर्मा, प्रमोद गुप्ता संतोष प्रसाद सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे।