सगमा : बीडीओ दीपक मिंज ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में योगदान दिया। वे धुरकी के बीडीओ सह सगमा प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा से प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद सभी कर्मियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया।
इस दौरान प्रभारी बीडीओ ने प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मियों से बारी-बारी से विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट संक्षेप में लेते हुए कहा की समय पर सभी विकास कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि गरीब जरूरतमंद व्यक्ति का कार्य जल्दी निबटाएं उन्हें कार्यालय का बार-बार चक्कर नहीं लगवाएं, उन्होंने कहा की सभी कर्मी समय पर कार्यालय मे मौजूद रहें।
मौके पर जनसेवक सह पंचायत सचिव रूपेश कुमार तिवारी, बीपीओ चन्द्रशेखर चौबे, पंचायत सचिव सुदर्शन राम, राजस्व कर्मचारी राजकुमार साहू, पीएम आवास के समन्वक, रोजगार राजीव कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर कुंदन दूबे, संतोष यादव निलेश यादव आदि कर्मी मौजूद थे।