whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056099 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कृषि चौपाल में किसानों को दी गई रवि फसल की जानकारी

location_on सगमा access_time 15-Jan-21, 05:26 PM visibility 656
Share



कृषि चौपाल में किसानों को दी गई रवि फसल की जानकारी
कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि


दीपु सिंह check_circle
संवाददाता



सगमा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर, धर्मजीत यादव, जिपस नन्दगोपाल यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, सखिचन्द प्रजापति, बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया। विधायक प्रतिनिधि बबलू ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, आज भी देश के 70 प्रतिशत आबादी आज भी कृषि कार्य पर निर्भर रहते है। कृषि कार्य के क्षेत्र में सरकार के द्वारा क्रांति के रूप में सुधार लाया जा रहा है। जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने किसानों को प्रेरित करते हुए वर्मी कंपोस्ट खाद से कृषि कार्य करने की सलाह दी। जिपस नन्दगोपाल यादव ने किसानों को कहा कि मनरेगा योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करने की सुविधा दी जा रही है। जिसका लाभ उठाकर खाद को तैयार कर सकते हैं और अपने खेती का पैदावार को बढ़ा कर आत्मनिर्भर बने। किसानों को कृषि कार्य के पूर्व की व्यवस्था को छोड़ आधुनिक तरीके से खेती कर आत्मनिर्भर बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से कृषि कार्य होने से किसानों को उपज में वृद्धि हुआ है, पूर्वर्ती विधि से कृषि कार्य होने से किसानों को साल भर का भोजन नसीब नहीं हो पा रहा था। उन्होंने ने किसानों को अपने खेतों की मिट्टी जांच कर ही कृषि कार्य करने की बात कही।
Advertisement
किसानों को कहा कि जब किसान आत्मनिर्भर होगे तो निश्चित रूप से मेरा देश बदलेगा यह कार्यक्रम किसानों के लिए वरदान साबित होगा। वहीं बीटीएम प्रवीण मिश्रा ने कहा कि कृषक चौपाल में मुख्य रूप से रवि फसल व गरमा फसल की उपज के बारे में किसानों को विधिवत जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बूंद-बूंद टपक सिंचाई योजना, केंचुआ खाद, निर्माण सोशल हेल्थ कार्ड, पीएम किसान योजना के लाभुकों को केसीसी ऋण, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती सहित समेकित कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी दिया। मौके पर चंद्रिका यादव, सुभाष यादव, सदानंद यादव, इसहाक अंसारी, संतोष यादव, दिनेश यादव, अशोक चौबे, रामाशंकर यादव, राजेश यादव, प्रदीप ठाकुर, राम प्रताप यादव सहित कई कृषक मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play