भवनाथपुर : लव जिहाद के मामले में मकरी भंवरिया टोला के आदिवासी लड़की से शादी का झांसा देकर आठ वर्ष तक शारीरिक शोषण करने व बाद में दूसरी शादी करने के आरोप पर भवनाथपुर पुलिस ने मकबूल अंसारी के पुत्र फिरदौस अंसारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है, जबकि इस मामले में फिरदौस के बड़े भाई अब्दुल अंसारी पर जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज कर महिला का 64 का बयान व मेडिकल कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।
बताते चलें कि आदिवासी महिला ने फिरदौस पर आठ वर्षों तक शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया, जब शादी का दबाव बनाया तो लॉक डाउन के दरम्यान दूसरी शादी कर लिया। जब मैंने इसका विरोध किया तो लड़के के बड़े भाई अब्दुल अंसारी ने मामले को रफा-दफा करने की दबाव देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।