मेराल : मेराल थाना अंतर्गत करकोमा गांव के लालीदामर टोला में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर नवयुवकों के द्वारा एक क्लब गठन हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'नवयुवक जागृति क्लब' का गठन किया गया। इसका विस्तार करने के लिए मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि शिव कुमार चौधरी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रामजन्म तिवारी के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। सामाजिक तथा धार्मिक कार्य करना कमिटी का मुख्य उद्देश्य है।
कमिटी के द्वारा इस उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष संतु चौधरी, उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, सचिव श्रीकांत चौधरी, उपसचिव अशोक चौधरी को बनाया गया। कमिटी में सदस्य के रूप में सोनू चौधरी, प्रशांत चौधरी, मुन्ना चौधरी, संजय चौधरी, बृजमोहन चौधरी, असर्फी चौधरी, अखिलेश चौधरी, चुनमुन चौधरी, प्रदीप चौधरी, विनय चौधरी को जिम्मेवारी दी गई है।
इस अवसर पर नवयुवकों के उत्साहवर्धन हेतु मुखिया पति शिव कुमार चौधरी के द्वारा कमिटी को 1101 रुपए का सहयोग राशि भी प्रदान किया गया।
कमिटी के उद्घाटन के अवसर पर रामजन्म तिवारी (सेवानिवृत अध्यापक), शिव कुमार चौधरी (मुखिया पति), पचिया देवी (वार्ड सदस्य), रामनाथ चौधरी, संतन चौधरी, रामप्रीत चौधरी, जगन चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।