भवनाथपुर : प्रखंड के कमर्शियल कोचिंग सेंटर में युवा सप्ताह अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया नेहरू युवा केंद्र के तत्वधान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक कंचन कुमारी के द्वारा निबंध प्रतियोगिता दहेज प्रथा एवं छुआछूत पर आधारित था, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक नया आयाम देने का है हो रहे समाज में कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए, जिसमें कंचन कुमारी ने बताया कि दहेज प्रथा जिस प्रकार आज विकराल रूप ले चुका है, एवं छुआछूत कोई भी अछूता नहीं है। इसको दूर करने के लिए नौजवान युवाओं को आगे आना होगा। निबंधन प्रतियोगिता में कमर्शियल कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर तारकेश्वर साव ने अपना सहयोग दिया।
उपस्थित प्रतिभागियों में जितेंद्र कुमार गुप्ता, उदय उरांव, मुकेश उरांव, मनदीप सिंह, दिनेश वियार, निशांत कुमार, पीयूष कुमार, साबिर अंसारी, सिद्धार्थ गुप्ता, उर्मिला कुमारी ,सजरुन खातून, रूपा कुमारी, पूजा कुमारी, गुंजा कुमारी, सीमा कुमारी, पुष्पा, संजू, नेहा, प्रमिला कुमारी का नाम शामिल है।