भवनाथपुर : प्रखंड के कैलान पंचायत के फुलवार गांव मे मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर फुलवार धाम पर गर्म कुंड में नहाने पहुंचे दूर-दूर से लोग। हर साल की भांति इस वर्ष ज्यादा संख्या में लोगों का भीड़ देखने को मिली।
बता दें की फुलवार धाम शिव जी का स्थान है जो यहां चारो दिशा में पहाड़ों से घिरा हुआ एक उच्च स्थान पहार पर गर्म कुंड है जो लोग सैकड़ों की संख्या में दूर-दूर से नहाने एवं पूजा पाठ करने आते हैं। और बहुत ही धूमधाम से पूजा अर्चना कर लोग मन्नत के साथ घर वापस लौटते हैं। पूर्वजों द्वारा बताया जाता है कि यह गर्म कुंड 20 फिट चौड़ा एवं गहराई का कोई अस्तित्व पता नहीं है। इस गहराई के लोग बहुत नापने का कोशिश किए पर असफल रहे।
यहां पर ग्रामीणों की मदद से मंडप भी तैयार किया जा रहा है। यहां कमिटी के लोग आज 2 दिनों से तैयारी कर मकर संक्रांति का शुभ अवसर पर पूजा अर्चना हेतु कैंप लगाकर लोग बाजे गाजे के साथ झूमते नजर आए। गुरुवार की शाम में कमिटी द्वारा संस्कृति प्रोग्राम का भी व्यवस्था की है।
सुरक्षा में थाना के जवान पुअनी रंजीत कुमार महतो व पुअनी रामप्रसाद इंदवार, एवं इनके साथ कई पुलिस जवान सुरक्षा में शामिल थे। फुलवार धाम के कमेटी अध्यक्ष बृजेश यादव सचिव रविंद्र कुमार सिंह, सदस्य पप्पू यादव, आलोक यादव, अशोक यादव, एवं अन्य लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात लगे हैं।