whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056907 readers visited
Loading...

Advertisement

प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट के उद्घाटन मैच में गढ़वा रेंजर्स चार विकेट से विजयी, रोहित सिंह बने मैन ऑफ द मैच

location_on गढ़वा access_time 14-Jan-21, 07:38 PM visibility 651
Share



प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट के उद्घाटन मैच में गढ़वा रेंजर्स चार विकेट से विजयी, रोहित सिंह बने मैन ऑफ द मैच
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में प्रथम प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी। उद्घाटन मैच में गढ़वा रेंजर्स ने गढ़वा डायनामोस को चार विकेटों से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रेंजर्स के रोहित सिंह को दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा डायनामोस निर्धारित 50 ओवरों के मैच में 32 ओवर में 186 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इस टीम की ओर से धीरेन्द्र सिंह ने सर्वाधिक 43 रन बनाये। वहीं मयंक द्विवेदी ने 22, अंकित राज ने 21, अफसर ने 12 तथा प्रशान्त एवं प्रकाश ने 10-10 रनों का योगदान दिया।
Advertisement
गढ़वा रेंजर्स की ओर से घातक गेन्दबाजी करते हुए रोहित सिंह ने 39 रनांे पर पांच विकेट हाशिल किया। वहीं आर्यन ने 32 पर 2 तथा रितिक, अंकित व विष्णु ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गढ़वा रंेजर्स की टीम ने 28 वें ओवर में 6 विकेट खोकर विजय लक्ष्य हाशिल कर लिया। रेंजर्स की ओर से कमल नयन शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 57 रन बनाये। वहीं आर्यन ने 39, जितेन्द्र यादव ने 26, रोहित सिंह ने 22 तथा अंकित ने 19 रनों का योगदान दिया। गढ़वा डायनामोस की ओर से अंकित राज ने 23 पर 2 तथा मयंक द्विवदी ने 1 रन पर एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी व स्व. प्राण रंजन के बड़े भाई ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी के द्वारा दिया गया।
Advertisement
इस मौके पर जेसीए के कमिटि प्रभारी संजय कुमार सिंह, जिला क्रिकेट संघ के सचिव पंकज कुमार चैधरी, वरिष्ठ क्रिकेटर सच्चिदानंद धर दुबे, ज्योति प्रकाश, अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play