whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164058 readers visited
Loading...

Advertisement

नाले में सिमटी जा रही है गढ़वा शहर के बीच से बहने वाली दो महत्वपूर्ण नदियां, दानरो और सरस्वती नदी का अस्तित्व ही पड़ गया है खतरे में

location_on गढ़वा access_time 22-Jun-20, 12:37 PM visibility 680
Share



												नाले में सिमटी जा रही है गढ़वा शहर के बीच से बहने वाली दो महत्वपूर्ण नदियां,
दानरो और सरस्वती नदी का अस्तित्व ही पड़ गया है खतरे में
कुछ इस तरह से शहर की गंदगी से भरा जा रहा है नदियों को


नवनीत शुक्ला check_circle
एडमिन, नूतन टीवी



गढ़वा : गढ़वा शहर के बीच से बहने वाली दो महत्वपूर्ण नदियों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। यह नदी अब धीरे-धीरे नाला में तब्दील हो गया है। लगातार प्रयास के बाद भी नदी के अस्तित्व को बचाने में कामयाबी नहीं मिल पा रही है। पिछले वर्ष भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही व नगर परिषद के द्वारा इन नदियों के अस्तित्व को बचाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया था। लेकिन इसका भी कोई असर नहीं दिख रहा है। शहर के बीचोंबीच गुजरी सरस्वती नदी आज नाले में तब्दील हो गई है, वहीं शहर की लाइफलाइन माने जाने वाली दानरो नदी भी अतिक्रमणकारियों से नहीं बच सकी है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर अंचल कार्यालय एवं नगर परिषद एक दूसरे को जिम्मेवार बता रहे हैं।
Advertisement
गढ़वा शहर के बीच से दो नदियां गुजरी है, जिनमें एक पश्चिम से पूरब सरस्वती नदी एवं दूसरी दक्षिण से उत्तर दानरो नदी। पहले आबादी कम थी और इन्हीं नदियों से लोग नहाने से लेकर पीने तक का पानी इस्तेमाल करते थे। गर्मी के दिनों में शहरवासियों को इन नदियों के द्वारा शीतलता प्राप्त होती थी और पानी से संबंधित अधिक काम-काज लोग इन्हीं नदियों से करते थे। लगातार नदियों के अतिक्रमण से उनके सतीत्व पर खतरे का बदल मंडराता रहा। लेकिन लोग नहीं चेते। नतीजा यह हुआ कि वर्तमान में सरस्वती नदी नाले में तब्दील हो गयी है। नदी के दोनों किनारों पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा बड़े-बड़े भवनों का निर्माण कराया जा रहा है और कई भवन तो पहले ही बनाए जा चुके हैं।
Advertisement
वहीं नदी के दोनों छोर पर बसे शहर के लोगों के सीवरेज का गंदा पानी भी सरस्वती नदी में आकर जमा हो जाता है। जिससे पानी काफी दूषित हो गया है। नदी में जमा पानी काला व जहरीला हो गया है। यह पशु पक्षी के पीने के लायक भी नही है। वहीं शहर के बीच से गुजरी दानरो नदी पर अतिक्रमण का सिलसिला अभी भी जारी है। जिसके कारण शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली यह नदी नाला बनता जा रहा है। विदित हो कि अतिक्रमण को लेकर न्यायालय के निर्देश पर पिछले दिनों जिला प्रशासन ने सड़क के चौक चौराहो पर खानापूर्ति कर अपनी ड्यूटी समाप्त कर ली। लेकिन नदियों के अस्तित्व को हो रहे नुकसान को लेकर सरकार व जिला प्रशासन मुकदर्शक बनी हुई है। अगर समय रहते ही इन दोनों नदियों के अस्तित्व को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में इनका नमो-निशान मिट जाएगा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play