whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26467456
Loading...


अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-25, 06:54 PM visibility 349
Share



अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड सरकार द्वारा अटल क्लिनिक का नाम बदलकर "मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक" किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गढ़वा में जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के शिल्पकार हैं और अटल क्लिनिक का नाम बदलना झामुमो सरकार की तुष्टिकरण की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय झारखंड की जनता के सम्मान के खिलाफ है और इससे जन आक्रोश बढ़ा है।

गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के जनक थे। उनके नाम पर बने अटल क्लिनिक का नाम बदलना उनके योगदान का अपमान है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने भी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वाजपेयी जी ने झारखंड को बनाने और संवारने का काम किया, और उनके नाम पर शुरू की गई अटल क्लिनिक योजना जनता के लिए समर्पित थी। उसे बदलकर "मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक" करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार नाम बदलकर अपनी निम्न मानसिकता का परिचय दे रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज होगा।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, विनोद चंद्रवंशी, उमेश कश्यप, बिनय चौबे, खुर्शीद आलम, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रमोद चौबे, जयंत पाण्डेय, रितेश दुबे, प्रवीण पाल, विकास तिवारी, अशोक विश्वकर्मा, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, डॉ. लाल मोहन, आयुष दुबे, पियुष चौबे, ओमप्रकाश पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अटल जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “हेमंत सरकार होश में आओ” जैसे नारे भी लगाए।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play