whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156779 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-25, 10:14 PM visibility 366
Share



शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शौर्य चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित शहीद के परिजनों से मिलकर जताया सम्मान

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गढ़वा स्थित 172 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बटालियन के अधिकारियों ने जिले से संबंधित शहीद सीआरपीएफ कार्मिकों के परिजनों से उनके निवास पर जाकर भेंट की, कुशलक्षेम जाना और सम्मान व श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का मुख्य केंद्र ग्राम चेचरिया (अटौला) स्थित शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक्र (मरणोपरांत) के पैतृक आवास का विद्यालय परिसर रहा, जहाँ उप कमाण्डेंट श्री उमाकांत ओझा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

उप कमाण्डेंट ने शहीद आशीष कुमार तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर पूरे सीआरपीएफ परिवार की ओर से कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

इस अवसर पर परियोजना उच्च विद्यालय अटौला के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे। वाहिनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा“शहीद आशीष कुमार तिवारी जैसे वीरों की गाथाएं देश के युवाओं को प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन, साहस और त्याग हमें सच्चे देशभक्ति का मार्ग दिखाते हैं।”

इस भावुक अवसर पर निरीक्षक जीडी यशवीर सिंह सहित 172 बटालियन सीआरपीएफ के अन्य अधिकारी व जवान तथा स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शहीदों का सम्मान और स्मरण भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, और उनका बलिदान सदैव अमर रहेगा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play