whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156775 readers visited
Loading...

Advertisement

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-25, 10:10 PM visibility 274
Share



शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जीएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रथम चरण सम्पन्न

 "आधुनिक शिक्षण प्रणाली का मूल आधार है शिक्षक प्रशिक्षण" इसी विचार को केंद्र में रखते हुए जीएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी (10+2) स्कूल, गढ़वा में सत्र 2025-26 के अंतर्गत इन-हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण सीबीएसई पटना जोन के दिशानिर्देशों के आलोक में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद श्री मदन प्रसाद केशरी, प्राचार्य चंद्रभूषण सिन्हा एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement
विद्यालय की छात्राओं ने स्वागतगान की सुंदर प्रस्तुति दी।

अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य श्री चंद्रभूषण सिन्हा ने शिक्षक प्रशिक्षण की आवश्यकता और उसके प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

निदेशक श्री मदन प्रसाद केशरी ने कहा“शिक्षक प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जो शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण रणनीतियों और तकनीकों से लैस करता है। प्रशिक्षित शिक्षक न केवल कक्षा में बल्कि समाज में भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जब शिक्षक आत्मविश्वासी होते हैं तो छात्रों में भी वही आत्मविश्वास दिखता है।

Advertisement
”

इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में पीजीटी शिक्षिका नीरा शर्मा और टीजीटी शिक्षक संतोष प्रसाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर गहन, तार्किक और सराहनीय विचार साझा किए। शिक्षकों को विषय को समझने में सरलता और रुचि महसूस हुई।

कार्यक्रम का संचालन पीजीटी शिक्षक कृष्ण कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम की सफलता में मुकेश भारती, दिनेश कुमार, विकास कुमार, सरिता दुबे, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, रागिनी कुमारी, पूजा प्रकाश, ऋषभ श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार और सीमा श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement

यह आयोजन न केवल शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play