भंडरिया : इंदिरा चौक पर स्थानीय समाजसेवी चंद्रशेखर सिंह के द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। इस अलाव के जलने से भंडरिया इंदिरा चौक के पास गरीब गुरवे एवं बस यात्री लोगों को अलाव ताप कर ठंड से राहत मिलेगी।
मौके पर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गरीब लोग सुबह शाम ठिठुरते नजर आ रहे हैं। प्रशासन के द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण उन्होंने अपने तरफ से अलाव की व्यवस्था किया है। यह अलाव भंडरिया इंदिरा चौक में पूरे ठंड के मौसम तक जलाया जाएगा। इस मौके पर सुरेश प्रजापति, बहादुर माझी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।