मेराल : मेराल प्रखंड के हासनदाग पंचायत सचिवालय में मुखिया दुखन चौधरी एवं पंचायत सचिव महावीर मेहता के नेतृत्व में सोमवार को कंबल का वितरण किया गया।
मुखिया दुखन चौधरी ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय से सामाजिक सुरक्षा के तहत 120 कंबल प्राप्त हुई है। सरकार के द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए गरीब असहाय के बीच वितरण के लिए कंबल उपलब्ध किया गया, जो हासनदाग पंचायत के गरीब असहाय के बीच सोमवार को सभी वार्ड सदस्य उपस्थिति में वितरण किया गया।
मौके पर वार्ड सदस्य सुरेंद्र चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, लाल बिहारी राम, यासीन अंसारी, वार्ड प्रतिनिधि अर्जुन यादव, हृदयानंद ठाकुर, दीनानाथ चौधरी सहित काफी संख्या में पंचायत के महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।