whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27244928
Loading...


केसीसी लोन में ग्रामीण बैंक में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ किसानों ने किया सड़क जाम

location_on मेराल access_time 21-Dec-20, 05:24 PM visibility 669
Share



केसीसी लोन में ग्रामीण बैंक में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ किसानों ने किया सड़क जाम


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा किसानों के केसीसी ऋण में अनियमितता बरतने को लेकर आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में ठीक बैंक के सामने एनएच 75 को दो घंटे तक जाम कर दिया। जाम के बाद सड़क के दोनों ओर सैकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। बाद में बीडीओ गौतम कुमार एवं अंचलाधिकारी यशवंत नायक के समझाने बुझाने के बाद किसानों के द्वारा जाम को हटाया गया। जाम का नेतृत्व किसान संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र राम, लाला राम, सुरेंद्र बैठा, अर्जुन मेहता, मानिक चंद मेहता, कर्मदेव राम, मकसूद अंसारी, मथुरा बैठा, शंभू बैठा, कामेश्वर महतो, वाजुद्दीन अंसारी, अनरवा देवी, शकीला बेबी, जीवबसिया कुंवर, रामचंद्र उरांव, कामेश्वर महतो, नरेंद्र कुमार, परशुराम कुशवाहा सहित दो दर्जन से अधिक लोग कर रहे थे।
किसानों का आरोप था कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक श्याम बिहारी मेहता द्वारा रविवार को बैंक के बिचौलिया के माध्यम से गुप्त रूप से ले देकर कुछ किसानों का 50000 तक के ऋण माफी का आवेदन लेकर सरकार के पास भेज दिया गया। शेष किसानों से बिचौलिया के माध्यम से वारा न्यारा का यह खेल रविवार की देर शाम तक चलता रहा। किसानों का आरोप है कि जिसने नगद राशि दिया उसका ऋण माफी में नाम देर शाम तक कर दिया गया और जिसने राशि नहीं दिया उसे डांट कर बैंक से भगा दिया गया। ऋण माफी की खबर सुनते तथा लेन-देन की बात सुनकर आक्रोशित होकर अगले सुबह किसानो की जमावड़ा मेराल बैंक के सामने शुरू हो गया। जहां किसानों ने शाखा प्रबंधक के पास केसीसी ऋण फॉर्म जमा करने लेकर पहुंचे।
जहां शाखा प्रबंधक ने किसानों का फॉर्म लेने से इनकार कर दिया। आक्रोशित किसानों ने बैंक के सामने एनएच 75 को जाम कर दिया। जाम के बाद शाखा प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शाखा प्रबंधक एवं बैंक के दो बिचौलियों को बैंक से तत्काल हटाओ के नारे किसानों लगा रहे थे। किसानों ने समझौता वार्ता करने गए प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा को भी नकार दिया। वहीं वीसीओ अजय कुमार शुक्ला के भी बात को किसानों ने नहीं माना। किसान अपनी केसीसी ऋण माफी करने, बैंक में स्थित दो बिचौलियों को हटाने, एवं शाखा प्रबंधक को हटाकर दूसरे शाखा प्रबंधक के माध्यम से किसानों के केसीसी ऋण माफी की प्रक्रिया किया जाए। किसानों ने इस बाबत उपायुक्त गढ़वा के नाम बीडीओ को आवेदन भी मौके पर दिया।
आवेदन में शाखा प्रबंधक एवं बिचौलिया को हटाने तथा सभी किसानों के पारदर्शी रूप से केसीसी ऋण माफ करने का लिखित रूप से मांग की है। मांग करने वालों में कामेश्वर महतो सुरजन बैठा महमूद अंसारी धनुषधारी ठाकुर धर्म पासवान राजेंद्र राम रामेश्वर मिस्त्री गजेंद्र पंडित मथुरा बैठा शिव कुमार साह सहित 77 लोगों का नाम खाता सहित आवेदन में दर्ज किया है। जाम स्थल पर पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने जाम कर रहे किसानों को केसीसी ऋण प्रखंड में जमा करने तथा सभी को केसीसी ऋण माफ कराने की बातों पर भरोसा दिलाए। बीडीओ ने सभी किसानों का अपनी देखरेख में केसीसी ऋण माफी योजना का फॉर्म ले रहे हैं। जाम स्थल पर पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, एसआई अजीत कुमार, दल बल के साथ पहुंचकर शांति व्यवस्था बहाल कराया एवं दोनों तरफ कतार में खड़े वाहनों का आवागमन को शुरू कराया।
इस अवसर पर मैमून बीबी, कर्म देव राम, मंसूर आलम, गणेश साह, दशरथ चौधरी, सुरेंद्र गोस्वामी, परशुराम मेहता, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, कामेश्वर सिंह, नवीन जायसवाल, मनीष जायसवाल, संतु राम प्रदीप राम सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play