धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न चौक-चौराहा व सार्वजनिक स्थलों मे ठंड और शीतलहर के प्रकोप से आमजनो के बचाव हेतू अंचलाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने अलाव का प्रबंध कराया है।
जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ने बताया की प्रखंड मे शीतलहर और ठंड काफी बढ़ गया है, प्रखंडवासियों को ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए गर्म उनी कपड़े से अपने शरीर को बचाना चाहिए। उन्होने कहा की चौक-चौराहा और सार्वजनिक स्थल मे लोगो को ठंड से राहत देने और बचाव के उद्देश्य अलाव की व्यवस्था की गई है।