सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा पंचायत सचिवालय के प्रांगण में झारखंड सरकार के द्वारा उपलब्ध कराये गये 141 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण मुखिया नारायणदास यादव, समाजसेवी कृष्णा यादव, वार्ड सदस्य तेजलाल भुईया, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि रामेश्वर मेहता एवं घूरन यादव ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुखिया नारायणदास यादव ने कहा कि बढ़ती ठंढ का प्रकोप एवं लगातार चल रही शीतलहरी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जिसको देखते हुए प्रखंड प्रशासन द्वारा 141 कंबल उपलब्ध कराया गया जो कि पंचायत के विभिन्न गांव के जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जा रहा है। ताकि शीतलहरी से जरूरतमंदों को निजात मिल सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि विगत एक सप्ताह से लगातार प्रतिदिन पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल के लिए घूम रहे थे, जिनके पास इस कपकपी ठंढ में भी तन ढकने के लिये सही से कपड़े नहीं है।
मुखिया ने कहा कि पूरे पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में घूम-घूम कर वैसे लोगों की सूची त्यार किया गया हैं जो पूरी तरह लाचार व बेसहारा हैं। उन्होंने कहा कि संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं। लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलना पड़ता है। वहीं बीरबल पंचायत सचिवालय के प्रांगण में गरीबों, असहायों, निर्धन, वृद्ध विकलांग के बीच उप मुखिया इसहाक अंसारी व भाजपा मंडल संयोजक पारसनाथ यादव ने 157 कंबलों का वितरण किया।
Advertisement
इस दौरान उप मुखिया ने कहा कि सरकार के द्वारा पंचायत के विभिन्न गांव के जरूरतमंदों के बीच प्रखंड कार्यालय के द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों का सेवा करना मेरा कर्तव्य है।
इस अवसर पर जिला परिषद नन्दगोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं ग्रामीण मौजूद थे।