whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057586 readers visited
Loading...

Advertisement

सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 5 महिलाओं के बीच वितरित किया सिलाई मशीन

location_on बड़गड़ access_time 21-Dec-20, 05:00 PM visibility 650
Share



सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत  5 महिलाओं के बीच वितरित किया सिलाई मशीन


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : ओपी क्षेत्र अन्तर्गत बरकोल खुर्द पुलिस पिकेट में सोमवार को सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के कौशल विकास योजनान्तर्गत एक शिविर का आयोजन कर प्रशिक्षण प्राप्त पांच महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ के कमांडेंट आशिष झा मुख्यरुप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में कुल 15 महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, साथ ही 15 युवकों को ड्राइविंग का प्रमाण पत्र दिया गया। यहां बता दें की उक्त सभी को सीआरपीएफ द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया गया था। इधर कार्यक्रम में ही 19 लोगों के राजमिस्त्री तथा दो लोगों के बेसिक इलेक्ट्रिकल के प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।
Advertisement
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कमांडेंट ने कहा की प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात अब आप छोटा मोटा रोजगार स्थापित कर अपना जिविकोपार्जन चला सकते हैं। उन्होंने कहा की प्रशिक्षण से दो तरह के फायदे होंगे स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार भी मिल जायेगा वहीं लोगों को संबंधित काम के लिये बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। उन्होंने कहा की अगर आपको रोजगार नहीं मिल पा रहा है तो सीआरपीएफ से संपर्क करें, हम उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। किसी भी तरह का व्यक्तिगत परेशानी भी हो तो आप हमें बेहिचक बतायें, हम आपकी मदद करेंगे। हमारा उदेश्य यही है कि युवा वर्ग के लोग अपने को रचनात्मक कार्यो में लगायें। समाज के लिये अच्छा करें।
Advertisement
कभी भी कोई ऐसा कार्य नहीं करें, जिससे की परिवार व समाज को हानि पहुंचे। गलत रास्ता अख्तियार न करें। इस मौके पर द्वितीय कमान पदाधिकारी सरोज कुमार, सहायक कमांडेंट अश्विनी कुमार, गिरधर सिंह, प्रशिक्षक विरेंद्र कुमार मेहता, मनिषा तिग्गा सहित काफी संख्या ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play