भवनाथपुर (गढ़वा) : झामुमो प्रखण्ड कमिटी द्वारा सोमवार को प्रेस वार्ता कर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रखण्ड क्षेत्र में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखण्ड के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। प्रखण्ड के अधिकारी एवं कर्मियों के मिली भगत से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। मनरेगा में जेसीबी से कार्य करा कर आधी से अधिक राशि निकासी करा कर मामला प्रकाशित होने पर योजना बन्द करने की बात कह कर लीपापोती की जा रही है। जबकि मनरेगा में भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा होना चाहिए। मंत्री के आदेश का भी जिले के अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं। उपरोक्त कार्यों से झामुमो की हेमन्त सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।
Advertisement
इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बहुत जल्द मुलाकात कर करेंगे।
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमन्त सरकार के अच्छे कार्यों को विपक्ष पचा नहीं पा रही हैं। देश के किसानों के आंदोलन को समर्थन करने के बजाय बिपक्ष के लोग कृषि चौपाल के नाम पर जनता को दिग्भ्रमित कर रहें हैं। इनके चरित्र को लोग समझ चुके हैं। उसी का नतीजा चौपाल में आधिकतर कुर्सियां खाली देखने को मिली। भाजपा के चलते राज्य में पंचायत चुनाव नहीं हो पा रहा है। दल बदल कर आए प्रतिपक्ष के नेता के नाम को दे कर भाजपा द्वारा पेच फसाया गया है।
इस अवसर पर प्रखण्ड सचिव संजय ठाकुर, प्रखण्ड सह सचिव पूटून रावत, मीडिया प्रभारी शशी दुबे, संयुक्त सचिव अकबर अंसारी, सैलेश चौबे, उपाध्यक्ष वकील अंसारी, नेपाल साह सहित कई नेता मौजूद थे।