गढ़वा : रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा की आम सभा सह पुनर्गठन हेतु बैठक आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त के सभागार में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी सह रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष मो. जियाउल हक ने की।
आम सभा दो सत्रों में रखा गया पहले सत्र में आम सभा की कार्यवाही हुई जिसमें सचिव डॉक्टर जेपी सिंह ने विगत में रेडक्रॉस द्वारा किए गए कार्यक्रमों को विस्तृत रूप से बताया कोषाध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद ने अब तक रेड क्रॉस के द्वारा किए गए आय व्यय प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
आम सभा में रेड क्रॉस के संरक्षक पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, डेंटल कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश सिंह, डॉ यासीन अंसारी, ओम प्रकाश कांस्यकर, उप संरक्षक प्रो शिवपूजन सिंह, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एन के रजक, अलखनाथ पाण्डेय, रेड क्रॉस के चेयरमैन एम पी गुप्ता वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी विजय केसरी आदि सदस्यों ने अपने विचार रखे।
बैठक के दूसरे सत्र में रेड क्रॉस कार्यकारिणी का गठान सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया उसके बाद ऑफिस बीयरर के रूप में रेड क्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता, वाइस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, सचिव ज्वाला प्रसाद सिंह सह सचिव नंद कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष बृज मोहन प्रसाद को सर्वसम्मति से चुना गया।
कार्यकारिणी में अलखनाथ पांडे, ज्ञान प्रकाश केसरी, रघुबीर प्रसाद, विजय केसरी, मदन केशरी, डॉ पतंजलि, कंचन साहू, विजय कुमार सिन्हा, राजमणि प्रसाद, दयाशंकर गुप्ता, डॉ असजद अंसारी, मनोज केसरी रूपा गंजी, मनोज केसरी सन रेडियो, दीपक तिवारी, उमेश सहाय उमेश कश्यप, कमलेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र पाठक, दिव्य प्रकाश केसरी परेश तिवारी अधिवक्ता, ज्योति प्रकाश, उमेश अग्रवाल, कृत्या नन्द श्रीवास्तव, अशोक विश्वकर्मा आदि सदस्य कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं।
सर्वसम्मति से हुए चुनाव के बाद बैठक चुनाव की अध्यक्षता कर रहे रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा मोहम्मद जियाउल हक ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आशा व्यक्त की की रेड क्रॉस की नई टीम पूरे उत्साह के साथ जरूरतमंद एवं पीड़ित मानवता की सेवा में लगेगी।