गढ़वा : गढ़वा के उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक कुलदीप कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने डंडई थाना क्षेत्र के जरही में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें कमलेश गुप्ता तथा वीरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया। जबकि 40 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 200 किलोग्राम अवैध जावा महुआ भी बरामद किया गया। जबकि मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव में अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। वहां से 60 लीटर अवैध शराब को बरामद कर नष्ट किया गया। जबकि 400 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को भी बरामद कर नष्ट किया गया।
इस दौरान उत्पाद निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि चामा गांव के रघु साव, बाबूलाल साव और पिंटू साव जो फरार हैं, उन सभी लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। उत्पाद निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।