कांडी : विद्यालय प्रमाणीकरण से संबंधित जिला स्तरीय पुरस्कार में कांडी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सबुआं का चयन किया गया।
जिला उपायुक्त व जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार दुबे को ब्रौंच मेडल देकर सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि प्रधानाध्यापक विद्यालय के नेतृत्वकर्ता हैं जिनके नेतृत्व में विद्यालय का संपूर्ण विकास हो पाता है। पूरी शैक्षणिक व्यवस्था में इनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। उपरोक्त बातें शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षक कार्यशाला सह शिक्षक सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया अभिन्न अंग हैं।
बिना उनके योगदान के एक उन्नत एवं सभ्य समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार आज विद्यालयों में हरेक सुविधा उपलब्ध करा रही है जिसके कारण अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि बच्चों की गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि इसे भी हम शिक्षकों के सहयोग से प्राप्त कर लेंगे।