whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275127
Loading...


सभी घरों तक नल से पानी पहुंचाया जाएगा : मंत्री

location_on गढ़वा access_time 07-Dec-20, 05:51 PM visibility 658
Share



सभी घरों तक नल से पानी पहुंचाया जाएगा : मंत्री


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य की सरकार गरीबों के हर घर में नल के द्वारा पानी पहुंचाने के लिए संकल्पित है पूरे राज्य में कोई घर ऐसा नहीं बचेगा जहां घर में नल नहीं होगा। उक्त बातें आज सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मेराल प्रखंड के बाना पंचायत स्थित रामबांध में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के शिलान्यास के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के पूरे होने से करीब 80,000 आबादी के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना में बाना के रामबांध में रमना के सिलिदाग में और करचा में पानी टंकी बनेगा जिससे मेराल प्रखंड के 7 गांव और रमुना प्रखंड के 8 गांव पाइपलाइन जलापूर्ति योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का प्राक्कलित राशि 83 करोड़ 15 लाख 45 हजार की है।
उन्होंने बताया कि इस योजना का जल स्रोत पनघटवा जलाशय है। उन्होंने राज्य के पिछले भाजपा की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम केवल दिखावा नहीं करते हैं। हम काम करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रमुना के भागोडीह में बिजली सब स्टेशन का शिलान्यास किए थे और शिलान्यास के बाद वह खुद अपने विधानसभा क्षेत्र से हार गए। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा की यह आपूर्ति योजना जून 2022 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने योजना के संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि काम गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। अगर काम में कोई भी कमी आती है तुरन्त काली सूची में डाला जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों को बताया कि आप इस योजना पर पूरी तरह से निगरानी रखेंगे।
कार्यक्रम में झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य विनोद तिवारी, कंचन साहू, नितेश सिंह, आशुतोष पांडे, दिलीप कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play