whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057267 readers visited
Loading...

Advertisement

डोभा निर्माण में अनियमितता उजागर

location_on भवनाथपुर access_time 07-Dec-20, 04:55 PM visibility 666
Share



डोभा निर्माण में अनियमितता उजागर


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : प्रखंड के भवनाथपुर पंचायत अंतर्गत बुका गांव में मनरेगा योजना से इजराइल अंसारी के खेत में कराये जा रहे डोभा निर्माण में मनरेगा कर्मियों की मिलीभगत से योजना के लाभुक द्वारा बगैर काम कराये ही दो सप्ताह का फर्जी मास्टर रोल बनाकर 18 हजार रुपये सरकारी राशि की बंदरबांट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि उक्त योजना में 12 मजदूरों के फर्जी तरीके से बगैर काम कराये ही दो सप्ताह का काम दिखाकर सरकारी राशि की अग्रिम निकासी की गई। जबकि योजना में पैसा निकासी किये जाने के चार दिन बाद से योजना में काम लगाया गया। कार्य कर रहे मजदूर दशरथ चेरो, दीपा देवी, अवध बिहारी भुईंया, पिंटू सिंह, गनेशी राम, नागदेव सिंह, हजारे अली आदि ने बताया कि उक्त योजना में दो दिनों से कम कर रहें हैं।
Advertisement
सभी ने बताया कि हमलोगों का घर अरसली दक्षिणी पंचायत में है। जबकि अधिकांश मजदूरों के पास जॉब कार्ड नहीं थे, न ही योजना स्थल पर बोर्ड ही लगा था। योजना में कार्य की देखरेख करने वाले इजराइल अंसारी के पिताजी मुस्लिम अंसारी ने बताया कि दो दिनों से काम लगाये हैं, लेकिन इसके पहले भी झाड़ी की साफ-सफाई कराये थे। पूछे जाने पर उन्होंने बताया योजना स्थल अभी तक रोजगार सेवक आये हैं, न तो कोई मनरेगाकर्मी। इस बावत बीडीओ रबिन्द्र कुमार से पूछे जाने पर बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। योजना की जाँच, स्थल पर जा कर करेंगे। मामला सही पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play