गढ़वा। कांडी : कांडी थाना क्षेत्र में एक ठेकेदार से लेवी और रंगदारी मांगने गए नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पलामू जिले के पाटन थाना के धनगाई गांव का बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पलामू जिले में भी लेवी मांगने का मामला दर्ज है।नक्सली सुरेंद्र बैठा कांडी के एक ठेकेदार से टीपीसी कमांडर रंजन जी के नाम पर लगातार लेवी की मांग कर रहा था।
उक्त दोनों आरोपियों को कांडी पुलिस ने कांड संख्या 138/20 धारा 387 भा0 द0 वि0 एवं 17 CLA एक्ट के तहत धनगाई निवासी सुरेन्द्र बैठा को एवं कांड संख्या 122/20 धारा 272,273,34 भा0 द0 वि0 एवं 47 (A) के तहत सुंडिपुर निवासी सुधीर राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।