गढ़वा : जिले में रविवार सुबह कोरोना से एक 95 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जिले में अब तक 12 लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। मृतक बाजार के ही रहने वाले थे। पिछले दिन तबियत बिगड़ने के बाद उनका कोरोना जांच किया गया था। उसमें कोरोनो की पुष्टि हुई थी। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं रविवार को दो कोरोना मरीजों की पुष्टी हुई। एक कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए। जिले में अब तक कोरोना के 2681 मरीज मिले। उसमें 2645 ठीक होकर अपने घर चले गए। वहीं 24 कोरोना मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने बताया कि रविवार को एक वृद्ध की कोरोना से मौत हुआ है। वे काफी बुजुर्ग थे और अस्वस्थ्य चल रहे थे।
शव को सेनेटाइज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।