श्री बंशीधर नगर : भारतीय जनता पार्टी के नेता विभूति भूषण चौबे के माता स्वर्गीय शांति देवी की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर 31 गरीब, असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया गया व उन्हें भोजन कराया गया। कम्बल वितरण का शुभारंभ स्वर्गीय शांति देवी के चित्र पर पति विजय शंकर चौबे, पुत्र विभूति भूषण चौबे, सहित उपस्थित लोगों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरु महाराज श्रीकांत मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सत्यावती देवी, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, लालमोहन यादव, मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, विकास पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण राम, अभिषेक चौबे, संजय कांस्यकर, रिंकू देव, सत्येंद्र चौधरी, जितेंद्र चंद्रवंशी, राहुल देव पाल, बबलू चौबे, संतोष कुमार चौबे, आनन्द कुमार चौबे, नीरज चौबे, रिंकू चौबे, शैलेन्द्र चौबे, बाबू शुक्ल सहित परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।