कांडी : वन विभाग के प्रखंड सचिव मनीष चौबे ने फोन के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि कांडी प्रखंड के मंझिगावा वन क्षेत्र में वन संरक्षण की अभी भी दरकार है क्योंकि इस वन क्षेत्र से वन माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से लकड़ी की कटाई कर मैदानी क्षेत्रों में खुले आम बेचने का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। पेड़ों की अत्यधिक कटाई से पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। कांडी प्रखंड में 50 प्रतिशत वन क्षेत्र है। इन वनों में अनेकों प्रकार के महत्वपूर्ण पेड़ पायी जाती है। इसके अलावा वन क्षेत्रों में वन्य जीव जंतु रहते हैं। वन माफियाओं द्वारा अवैध पेड़ों की कटाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वनों की अवैध लकड़ी को गांव के ही बबलू रजवार, संजय रजवार पिता बुटाई रजवार साइकिल व बैल गाड़ी पर लादकर बेच रहे हैं।
Advertisement
मकान बनाने के उपयोग में आने वाली लकड़ी को सप्लाई किये जाने की बात भी कही जाती है। वन माफिया वन विभाग की आंखों में धूल झोंककर अपनी जेब भरने में जुटे हैं। अवैध लकड़ी के कारोबारी मांग के अनुरूप लकड़ी को घर तक पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं।