whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27259324
Loading...


रोटरी क्लब के संस्थापक समाजसेवी उदय दुबे का निधन

location_on गढ़वा access_time 10-Nov-20, 09:15 AM visibility 671
Share



रोटरी क्लब के संस्थापक समाजसेवी उदय दुबे का निधन


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के चर्चित हस्ती समाजसेवी उदय दुबे का विगत रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही आज सुबह गढ़वा में लोगों तक पहुंची लोग सन्न रह गए। 70 वर्षीय उदय दुबे पिछले करीब छह माह से बीमार चल रहे थे। उनका निधन गत रात्रि उनके पिपरा कला गढ़वा स्थित आवास में हुआ। गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव में उदय दुबे का जन्म एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने मेहनत के बल पर एक लंबी लकीर ऐसी खींची है, जो विरले लोग ही कर पाते हैं। वे आरएमडी सेल भवनाथपुर में नौकरी करते थे। इसी दौरान व्यवसाय से भी उनकी गहरी रुचि रही। संवेदक के रूप में भी उन्होंने लंबे समय तक कार्य किया। व्यवसाय के क्षेत्र में भी उन्होंने बड़ी लकीर खींच दी है।
समाज सेवा के क्षेत्र में भी उदय दुबे की पहचान एक दानवीर के रूप में थी। उनके दरवाजे तक सामाजिक, धार्मिक किसी भी तरह के सहयोग के लिए जिसने भी झोली फैलाया, श्री दुबे ने अपने जीवन पर्यंत किसी को निराश नहीं किया। यही कारण था कि गढ़वा जिले में उदय दुबे एक चर्चित चेहरा के रूप में जाने पहचाने जाते थे। इनके निधन की खबर से गढ़वा जिले के लोग मर्माहत हैं विशेषकर इनके सामाजिक सरोकार को ले लोगों के वे हमेशा जेहन में रहेंगे। वैसे राजनीति के क्षेत्र में भी उदय दुबे पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के दाहिना हाथ समझे जाते थे। उन्होंने जीवन पर्यंत ददई दुबे के साथ रहकर उनके राजनीति में कंधे से कंधा मिलाकर चला।
इंटक यूनियन से भी उदय दुबे हमेशा जुड़े रहे। तात्पर्य यह कि उदय दुबे एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे, जिन्होंने राजनीतिक सामाजि एवं धार्मिक क्षेत्रों में अपनी गहरी छाप समाज में छोड़ी है। नूतन टीवी परिवार उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play