कांडी : जिसे बेटी होने के कारण अपनों ने झाड़ियों में फेंक दिया था। लेकिन उसकी किस्मत में मौत नहीं, अच्छी परवरिश लिखी थी।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि मंगलवार की शाम कांडी थाना क्षेत्र के सरकोनी पंचायत अंतर्गत सतबहिनी झरना तीर्थ से लगभग एक किलोमीटर दूर द्वारपाल बाबा नामक स्थान के बगल में अरहर के खेत में एक नवजात बच्ची फेकी हुई मिली थी। वहीं डेमा गांव के राम प्रसाद, दिलीप यादव व गुड्डू यादव खेत की सिंचाई कर रहे थे उसी दौरान अरहर के खेत से नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनी। नवजात शिशु को देखते ही सभी लोगों ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह को फोन से सूचना दिया था। सूचना पाकर उन्होंने स्थल पहुंचकर नवजात बच्चे को गोद में उठाकर इलाज के लिए सेमौरा गांव में डॉक्टर के पास ले गये।
Advertisement
उसी समय उक्त बच्ची को गोद लेने वाले दो व्यक्ति सामने आ गए। परंतु श्री सिंह ने गोद में ना देकर इलाज करा कर वापस अपने घर ले गए। वहीं बुधवार की सुबह गोद लेने वालों की होड़ लग गई।
वहीं कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह के पुत्र मुन्नू सिंह ने नवजात बच्ची को गोद लिया।