whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224965
Loading...


कायस्थ समाज की बैठक में एकजुटता पर दिया गया जोर

location_on खरौंधी access_time 04-Nov-20, 06:29 PM visibility 660
Share



कायस्थ समाज की बैठक में एकजुटता पर दिया गया जोर


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी(गढ़वा) : कायस्थ समाज का प्रखंड स्तरीय बैठक सिसरी में बुधवार को किया गया। उपस्थित लोगों से कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रदेश सचिव संकेत कुमार श्रीवास्तव ने कहा हमारे समाज में एकजुटता नहीं रहने से समाज का विकास नहीं हो पा रहा है। जब हम एक होकर रहेंगे तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। हमारे समाज का विखंडन का ही नतीजा है कि हमारे समाज का सभी राजनीतिक पार्टियां शोषण करते आ रही हैं। समाज की हक व अधिकार की लड़ाई हमेशा कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय लड़ती आ रही है। इसलिए सभी समाज के लोग कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय से जुड़कर समाज के विकास में सहयोग करें। वहीं जिला अध्यक्ष सुमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा समाज में एकजुटता नहीं रहने की वजह से हर वर्ग के लोग शोषण करते हैं।
आज के परिवेश को देखते हुये समाज में एकजुटता बहुत जरूरी है तभी जाकर समाज का विकास हो सकता है। साथ ही सर्वसम्मति से कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय संघ का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, सचिव शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, उप सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार श्रीवास्तव, उप कोषाध्यक्ष श्रीकांत कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री सतीश कुमार सिन्हा, उप महामंत्री मनोज कुमार सिन्हा, संरक्षक विभूति नारायण सिन्हा, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव तथा संजय कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया। साथ ही सर्वसम्मति से आगामी होने वाले भगवान चित्रगुप्त पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान हृषिकेश कुमार श्रीवास्तव, कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सिकेश कुमार सिन्हा, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, शशांक कुमार सिन्हा, मानस कुमार श्रीवास्तव सहित सभी कायस्थ परिवार उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play