मेराल : थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार द्वारा बुधवार को छापेमारी कर मेराल स्टेशन टोला निवासी एस कुमार भुइयाँ के घर से 30 लीटर महुआ का देसी शराब बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि स्टेशन के पास भुइया टोली में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से देसी शराब बनाने का कारोबार किया जाता है। पुलिस आने की भनक लगते ही एस कुमार फरार हो गया था लेकिन छापेमारी के दौरान उसके घर से तैयार शराब बरामद किया गया।

इसके अलावे दुलदुलवा गांव में भी छापेमारी की गई जिसमें 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ। उक्त मामले में दीपक कुमार रवि के खिलाफ थाने में केस दर्ज की गई है।