भवनाथपुर (गढवा) : अंचल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में कार्यालय की ओर से बुधवार को भवनाथपुर ब्लॉक से लेकर बाजार से कर्पूरी चौक तक ध्वनि-विस्तारक यंत्र के द्वारा दुबारा से प्रचार-प्रसार कराकर अतिक्रमणकारियों को 5 नवंबर तक हर हाल में अतिक्रमण हटा लेने का अल्टीमेटम दिया है।
प्रचार के दौरान कहा गया है कि भवनाथपुर ब्लॉक मोड़ से लेकर कर्पूरी चौक से आगे तालाब तक सड़क किनारे स्थाई तथा अस्थाई रूप से लोगों द्वारा किये अतिक्रमण को स्वेच्छा से आगामी पांच नवंबर तक हटा लें, अन्यथा दिये गये समय तक अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर प्रशासन खुद से जहां अतिक्रमण हटाने को बाध्य होगी, वहीं अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी है।