श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पाल्हे कला के समीप गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञ करने हेतु यज्ञशाला भवन निर्माण में बनने वाली छत ढलाई का कार्य संपन्न हो गया।
यहां बता दें कि ढलाई करने का कार्य पिछले कई वर्षों से इंतजार चल रहा था। जिसके बाद लोगो के सहयोग से मंगलवार को देर शाम तक संपन्न किया गया। इस मौके पर जोखू प्रसाद ने बताया कि लगभग दो लाख रुपए की लागत से यज्ञ करने के लिए छत ढलाई निर्माण कार्य किया गया।
ढलाई कार्य के मौके पर अनिल लाल अग्रवाल, लालशु राम, रवि अग्रवाल, अजीत चौबे, शुभम जायसवाल, प्रज्ञा कुमारी, मीना देवी, अनीता देवी, सृष्टि कुमारी, रिमझिम अग्रवाल, परी अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।