whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266744
Loading...


एनएच 75 पर दो बाइक आपस में टकराया 4 लोग हुए घायल, एक गंभीर

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Nov-20, 04:46 PM visibility 659
Share



एनएच 75 पर दो बाइक आपस में टकराया 4 लोग हुए घायल, एक गंभीर


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को मोटरसाइकिल के आमने सामने की टक्कर में 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। घायलों में थाना क्षेत्र के कुंबा खुर्द ग्राम निवासी ललशु चंद्रवंशी, सीताराम साह, अरविंद भुइंया और चंद्रदेव अगरिया के नाम शामिल है। जानकारी देते हुए घायलों ने बताया कि ललसू चंद्रवंशी नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, इसी क्रम में उसने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मोटरसाइकल चला रहे युवक का पैर टूट गया। वहीं दूसरी घटना में नगर उंटारी - भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के समीप हुए मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया। घायलों में थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव निवासी सुरेंद्र उरांव, झगड़ाखाड़ गांव निवासी जोगेश्वर कोरबा, और धुरकी थाना क्षेत्र निवासी उमेश कोरबा का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र उरांव अपने घर जा रहा था उसी दरमियान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार और पैदल चल रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play