गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा के द्वरा डंडा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य तारा देवी के आवास पर डंडा प्रखंड स्तरीय कमेटी का विस्तार के लिए एक बैठक किया गया। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जिनके निर्देशन में महिला मोर्चा कमेटी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव डॉक्टर तौकीर अंसारी ने किए।
जिलाध्यक्ष अंजली गुप्ता ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के डंडा प्रखंड के महिला मोर्चा की अध्यक्ष पार्वती देवी को, सचिव बिंदा देवी को, कोषाध्यक्ष सरिता देवी को, सह सचिव बसंती देवी, उपाध्यक्ष शर्मिला देवी को सर्वसम्मति से बनाया गया है।
मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता ने प्रखंड कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी इमानदारी से पार्टी का काम करें। पार्टी आपका ख्याल रखेगी।
इस मौके पर जिला सचिव चंदा देवी, गढ़वा सदर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, डंडा प्रखंड के प्रखंड सचिव डॉक्टर तौकीर अंसारी, डंडा जिला परिषद सदस्य तारा देवी, डंडा जिला परिषद प्रतिनिधि विजय चौधरी, भिखही पंचायत अध्यक्ष प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।