whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24913592
Loading...


आत्मा गढ़वा ने किया कृषक गोष्ठी

location_on मेराल access_time 31-Oct-20, 05:38 PM visibility 643
Share



आत्मा गढ़वा ने किया कृषक गोष्ठी


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड के गोंदा पंचायत भवन में आत्मा गढ़वा के तत्वावधान में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि विभाग के कर्मियों साथ-साथ बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। गोष्ठी में किसानों को आधुनिक तरीके से समेकित कृषि करने तथा परंपरागत कृषि पद्धति से हटकर वैज्ञानिक पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। गोष्ठी में उपस्थित बीटीएम अजय साहू ने किसानों को समेकित कृषि करने प्रत्येक वर्ष बीज बदलने, फसलों के बीच उपयुक्त दूरी रखने तथा रासायनिक खाद के बदले जैविक एवं वर्मी खाद का प्रयोग करने को कहा। प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को सहयोग के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाएं गए हैं।
किसानों को अच्छी उपज एवं लाभ के लिए नई नई तकनीक एवं कृषि वैज्ञानिक पद्धति को अपनाते हुए हमेशा आप टू डेट रहने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित जागरूक किसान बृजेश तिवारी ने किसानों को पारंपरिक कृषि से हटकर नगदी फसल पर अधिक ध्यान देने को कहा। उन्होंने किसानों को पपीता, चंदन के साथ फूल की खेती करने के लिए प्रेरित किया तथा उससे संबंधित जानकारी दी। मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि कार्य में सहयोग के लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए गए हैं, आवश्यकता है कि किसान कार्यक्रमों की जानकारी रखें तथा उसे लाभ उठावें। कृषि मित्र परशुराम कुशवाहा ने किसानों की समस्याओं को रखते हुए कहा कि कृषि से संबंधित सरकारी कार्यक्रमों में बिचौलिया गिरी हावी है जिसके कारण किसानों को पर्याप्त सहयोग एवं सुविधा नहीं मिल पाती।
अगर ऐसा ही रहा तो 2024 तक किसानों की आय दोगुनी करने की सरकार का सपना अधूरी रह जाएगी। इस अवसर पर किसानों के बीच स्वायल हेल्थ कार्ड वितरित किया गया। गोष्ठी में आलोक दुबे सुरेंद्र गोस्वामी, रविंद्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#4
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM

#5
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play