खरौंधी : अमरोरा में कार और बोलेरो की टक्कर मे 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में भर्ती कराया गया है।
खरौंधी - भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे बोलेरो एवं कार में सीधी टक्कर होने से दोनों वाहन पर सवार 7 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया इसके बाद गढ़वा से बनारस जा रहे चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा गया। वहीं तीन लोग को बनारस भेजा गया
जानकारी के अनुसार बोलेरो उत्तर प्रदेश के डोमा गांव से डंडई जा रहा था। वहीं कार गढ़वा से बनारस के लिए जा रही थी। अचानक अमरोरा में अशोक दुबे के घर के पास बोलोरो एवं कार में टक्कर हो गई।
जिससे ड्राइवर सहित सात लोग घायल हो गए। बोलेरो पर सवार दिलीप कुमार जयसवाल, मंजू देवी, ड्राइवर भगवान दास को परिजन बनारस ले गए।
जबकि गढ़वा से बनारस जा रही कार मे गिरजा देवी, अन्नपूर्णा देवी, प्रियंका भारती, प्रिय रंजन कुमार को 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भेजा गया।
घटना की जानकारी पाकर थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने अपने पुरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली एवं घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस बुलाकर भवनाथपुर भेज दिया।