गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने शहर के आभुषण व्यवसाई विजय कुमार सोनी पर गोली चलाने की घटना का शुक्रवार को उद्भेदन किया है। जिसके अनुसार उक्त गोलीकांड में गिरफ्तार रवि कुमार तिवारी एवं सौरभ कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस ने गढ़वा थाना क्षेत्र के बगही हंसकेर गांव निवासी रमाकांत तिवारी का पुत्र रवि कुमार तिवारी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोतरे ने बताया कि गढ़वा मेन रोड निवासी विजय सोनी को 30 सितंबर को उन्ही के घर के समीप मेन रोड गढ़वा में एक व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उनके द्वारा थाने में संतोष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
तब गोलीकांड का उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा बहामन टूटी के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गढ़वा एवं उनके सहयोगी की एक टीम गठित की गई। अनुसंधान के दौरान सभी बिंदुओं पर गहनता पूर्वक अनुसंधान किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज तकनीकी सहायक एवं सूचना का संग्रहण किया गया एवं सभी बिंदुओं पर प्राप्त साक्ष्यों पर गहराई से गठित टीम के द्वारा अवलोकन किया गया गया। उसके आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान की गई व रवि तिवारी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान रवि कुमार तिवारी ने संलिप्तता स्वीकार की इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त नीला रंग का अपाचे मोटरसाइकिल एवं पास से देशी कट्टा जिससे गोली चलाई गई थी को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त रवि कुमार तिवारी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक छः चक्रिये देशी रिवाल्वर एवं एक देशी कट्टा चार खोखा घर से बरामद किया गया है

आपसी रंजिश एवं वाद विवाद के कारण रवि तिवारी एवं सौरभ सिंह के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था।