बिशुनपुरा : पुलिस द्वारा चलाये गए वाहन चेकिंग अभियान में आज आठ बाइक जब्त कर चालान कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने बताया की जिला के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। लगभग अठारह वाहन का चेकिंग किया गया। जिसमे आठ का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और मास्क नही होने पर चलान किया गया।

इस अभियान में प्रशिक्षु पुलिस निरीक्षक विक्रम सिंह अपने दल बल के साथ मौजूद थे।