बिशुनपुरा : प्रखंड क्षेत्र के सारांग पंचायत के नाबालिग लड़की के साथ शादी के नियत से बहला फुसलाकर रेप करने एवं गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। ऐसी कुकृत्य करने वाला पीड़िता के पड़ोस के गांव जोगिराल का बताया जाता है।
इस संबंध में पीड़िता के पिता के द्वारा थाना को दिए आवेदन में बताया गया है कि आरोपी 28 वर्षीय युवक विकलांग है, जिसके चलते उसकी शादी नहीं हो सकी है। तथा नाबालिग के साथ संबंध बनाने के कारण गर्भवती होने पर उसे दवा खिलाया गया। दवा खाने के दौरान नाबालिग की स्थिति बिगड़ गई एवं मामले का खुलासा हो सका। लड़की के पिता जब आरोपी के घर जाकर पूछताछ के लिए गए तो तलवार निकालकर मारने की धमकी दी एवं मुखिया के द्वारा बुलाये जाने पर भी पिता पुत्र पंचायती में नहीं आए।
पुलिस ने आवेदन पर त्वरित करवाई करते हुए थाना कांड संख्या 59/2020 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।