whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27273874
Loading...


डायन बिसाही के मामले में 3 महिलाएं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया

location_on गढ़वा access_time 09-Oct-20, 05:42 PM visibility 676
Share



डायन बिसाही के मामले में 3 महिलाएं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : थाना के नारायण पुर में समाज को शर्मसार करने वाली घटना विगत रात्री दस बजे घटी है। जिसमें 3 महिलाएं और एक युवक को ग्रामीणों के बीच निर्वस्त्र कर मारपीट किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रवि कुमार एवं वासुदेव नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर ली है। घटना की सूचना मिलने पर वहां जैसे ही पुलिस पहुंची घटनास्थल पर मौजूद करीब 50 लोगों में से शेष लोग पुलिस पर नजर पड़ते ही फरार हो गए जबकि 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा पुलिस ने निर्वस्त्र तीनों महिलाओं को पहले वस्त्र उपलब्ध कराया, उसके बाद मौके से ही 2 लोगों को गिरफ्तार कर सदर थाना लाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बली रजवार की दो पुत्री की तबीयत खराब थी इसे लेकर तीनों महिलाओं पर आरोप लगाया कि उनकी दोनों बेटी की तबीयत खराब होने के पीछे तीनों महिलाओं ने ही भूत प्रेत कर दिया है, जिसमें भरी समाज के बीच बली के ही परिवार के सदस्यों व गाँव के ही विकास कुमार साव, बब्लू राम, राजद पासवान, रवि कुमार राम, राजू राम मिलकर तीनों महिलाओं को पहले निर्वस्त्र किया।
उसके बाद उनके साथ मारपीट किया। समझाने का प्रयास ग्रामीणों ने किया लेकिन उनलोगों को भी गाली- गलौज कर खदेड़ दिया। नारायणपुर का वार्ड पार्षद शिवसागर दास ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने समझने का प्रयास किया लेकिन उनका किसी ने भी नहीं सुना। इधर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने निर्वस्त्र की जाने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में 50 लोगों को शामिल होने की सूचना है। डायन बिसाही को लेकर यह घटना घटी है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। ऐसी कृत अपराध करने वालों पर कठोर से कठोर करवाई होगी जो लोग फरार हैं, उसे जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play