गढ़वा : उपायुक्त राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य व समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन तथा मौके पर उपस्थित एमओआईसी व अन्य चिकित्सा कर्मियों से विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं यथा गर्भवती महिलाओं के प्रथम तिमाही में एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन
मौके पर डीपीएम स्वास्थ्य विभाग प्रवीण कुमार ने बताया कि माह अगस्त 2020 तक प्रथम तिमाही एएनसी रजिस्ट्रेशन में जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 50% गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इस संदर्भ में भंडरिया द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया है जबकि खराब प्रदर्शन करने वालों में मझिआंव, भवनाथपुर व नगर उंटारी शामिल है।
Advertisement
इस पर उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि प्रथम तिमाही एएनसी रजिस्ट्रेशन की स्थिति जिले में असंतोषजनक है, सभी कर्मी सजग हो जाएं तथा इसमें सुधार करें। उन्होंने सिविल सर्जन गढ़वा तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा को निर्देश दिया कि सर्वे के माध्यम से इसमें सुधार किया जाए। आंगनवाडी सेविका/ सहायिका, सहिया, एएनएम समेत अन्य कर्मियों की मदद से घर- घर सर्वे करते हुए 15 दिनों के भीतर एएनसी रजिस्ट्रेशन में सुधार करना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही उन्होंने संस्थागत प्रसव पर भी चर्चा की जिसपर डीपीएम द्वारा बताया गया कि माह अगस्त 2020 तक लक्ष्य के विरुद्ध 88% संस्थागत प्रसव जिले में किए गए हैं तथा संस्थागत प्रसव की श्रेणी में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला प्रखंड नगर उंटारी है, जिनके द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध 72% इंस्टीट्यूशनल डिलीवरी की गई हैं।
Advertisement
ऐसे में उपायुक्त ने अभियान व जागरूकता कार्यक्रम चलाकर इसे और बेहतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा एएनसी जांच के दौरान गर्भवती माताओं को जागरूक करें ताकि ग्रामीण प्रसव के लिए अस्पतालों की ओर रुख करें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के टीकाकरण यथा बीसीजी का टीकाकरण, पेंटावेलेंट, ओपीवी, हेपेटाइटिस बी समेत अन्य टीको को नियत समय पर देने तथा लक्ष्य के विरुद्ध इस संदर्भ में बेहतर प्रदर्शन करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। बैठक में अन्य मामलों यथा सेक्स रेशियों, कंप्लीट एएनसी रजिस्ट्रेशन, पोलियो उन्मूलन टीकाकरण समेत अन्य मामलों पर भी चर्चा की गई तथा इसमें शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने तथा जिले की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं व बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।
Advertisement
बैठक में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक के अलावा सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर एनके रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा कमल कुमार सिंह, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा चंद्रजीत सिंह, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए एमओआईसी व चिकित्सा कर्मी, डीपीएम स्वास्थ्य विभाग प्रवीण कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।