भवनाथपुर : भवनाथपुर के कर्पूरी चौक के समीप ब्रेकर पर गुरुवार की शाम सात बजे के करीब बाईक अनियंत्रित होकर पलट जाने से बाईक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भवनाथपुर के ढेकुलिया टोला निवासी विकास कुमार विश्वकर्मा, रोहित सिंह तथा शोएब अख्तर का नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉ अभिनीत विश्वास द्वारा इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि बरडीहा से खिड़की की मापी लेकर आ रहे थे कि कर्पूरी चौक के समीप ब्रेकर पर बाईक अनियंत्रित होकर पलट गई।