भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के बंसानी पंचायत के सहीमनवा टोला के आदिवासी समुदाय के लोग सड़क की समस्या को लेकर प्रखण्ड कार्यालय पहुंचे, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण उदास हो गए। ग्रामीणों की भीड़ देख झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों के समस्याओं की जानकारी ली एवं ग्रामीणों के आवेदन को प्रखण्ड सहायक सह गोदाम प्रबंधक अरुणेश गुप्ता को दिलवा कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर घर भेजा। साथ ही झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दन कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों की मांगो को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तक पहुंचा कर समस्या से निदान कराने की बात कही। साथ ही ग्रामीणों से बिना जरूरी घर से नहीं निकलने का आग्रह किया, ताकि कोराना से बचाव हो सके।
Advertisement
आवेदन देने पहुंचने वालों में अंशिका देवी, उर्मिला देवी, कलावती देवी, कमला देवी, अवध नारायण यादव, चंदू ऊंराव, जगनमोहन ऊंराव, नंदकिशोर ऊंराव, शुनेश्वर ऊंराव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।