भावनाथपुर : अलग-अलग घटित घटनाओं में चार लोग घायल हो गये। पहली घटना खरौंधी-कोन मुख्य पथ पर बजरमरवा स्कूल के समीप बाइक और पिकअप के बीच हुई आपसी भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। घायलों में केतार थाना क्षेत्र के बीजडीह निवासी फूलचंद राम पत्नी प्रभा देवी और बेटा पन्ना लाल गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉ अभिनीत विश्वास ने गंभीर रूप से घायल मां-बेटा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि पिता का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घायल फूलचंद राम ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटा के साथ बाइक से अपनी बेटी-दामाद के यूपी के रारो से घर बीजडीह वापस हो रहे थे कि बजरमरवा स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप टक्कर मार दी।
ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़कर पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया।

जबकि दूसरी घटना केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी के अछिया टोला की है जहां पर आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में अवध यादव का नबालिग पुत्र नीतीश कुमार 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में परिजनों ने भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर तैनात आयुष डॉ अभिनीत विश्वास द्वारा इलाज किया जा रहा है। पीड़ित ने बताया की घायलावस्था में हम बाइक का पंचर बनवाने जा रहे थे, इसी बीच गांव के ही रामाशीष यादव और अनूप यादव ने यह कहते हुए मेरे साथ मारपीट किया कि मेरे ट्रैक्टर से बालू क्यों नहीं गिराया।