श्री बंशीधर नगर : सेवानिवृत्त शिक्षक सह जतपुरा गांव निवासी 68 वर्षीय सीताराम शुक्ल का निधन बुधवार को इलाज के दौरान पल्स हॉस्पिटल रांची में हो गई।
बताते चलें कि शनिवार को ब्रेन हेमरेज होने के बाद परिजन इलाज के लिए डाल्टनगंज चले गए थे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान पल्स हॉस्पिटल में मौत हो गई। शव घर आते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-रोते स्वजनों का हाल बुरा है।
मौत की सूचना मिलने पर अनुमंडलीय पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, रामानंद पांडेय, कमलेश्वर पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुुुराज पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा स्वजनों को ढाढस बंधाया।
दाह संस्कार गुरुवार को गांव में ही बांकी नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र राजेश शुक्ला ने दिया। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।