whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056903 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

पंचायत समिति की बैठक में विकास योजना की हुई समीक्षा

location_on बड़गड़ access_time 25-Sep-20, 07:04 PM visibility 663
Share



पंचायत समिति की बैठक में विकास योजना की हुई समीक्षा


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ (गढ़वा): स्थानीय मध्य विद्यालय के सभागार में पंचायत समिती की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड प्रमुख जुली तिर्की ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुये। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो कि समिक्षा की गई। वन विभाग द्वारा टेहरी में भालु के हमले से घायल हुये लोगों को जल्द ही मुआवजे की भुगतान किये जाने की बात कही गई। बैठक में बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने विद्यालयों द्वारा ऑनलाईन शिक्षा संबंधी सुधार का निर्देश दिया साथ ही सभी छात्रों का खाता अविलंब खुलवाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कोरोना काल में विद्यालय में शिक्षकों का ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।
Advertisement
बैठक में बताया गया की कल्याण विभाग द्वारा पीटीजी टोला में अन्य विकास योजनाओं सहित 119 बिरसा आवास के लिये लाभुकों की अनुशंसा की गई है। इसमें विधवा महिला को प्राथमिकता दी जानी है। बताया गया की अनाथ बच्चों के लिये कल्याण विभाग द्वारा पालनहार योजना चलाई जा रही है। इसके तहत छः बच्चों का नाम भेजा गया है। उन्हें प्रति माह दो हजार रुपये मिलेगा। बैठक में कहा गया कि सर्पदंश के कारण हुई मौत पर मृतक के परिजनों को प्राकृतिक आपदा के तहत चार लाख रुपये का मुआवजा राशि दिये जाने का प्रावधान है। इसका लाभ तभी मिल सकेगा जबकि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया हो। कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि किसानों के बीच उन्नीस क्विंटल सरसों के बीज बाटा जाना है।
Advertisement
इसके लिये किसानों का चयन किया जा रहा है । इस मौके पर जिप सदस्य रमेश सोनी, बीडीसी सुभाष गुप्ता, विजय आनंद मिंज, मुखिया बालदेव टोप्पो, तरशिला बाखला, प्रभा कुजुर, ओपी प्रभारी जगनारायण शर्मा, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा, पंचायत सचिव सुरेश मेहता, अरविंद सिंह, रोजगार सेवक संजय लकडा़, विजय कच्छप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play