गढ़वा : गढ़वा जिला का चहुँमुखी विकास होगा अगर इसमें कोई अड़ंगा डालेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उक्त बातें आज सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कही वे आज गढ़वा में पांच दिवसीय प्रवास के दौरान पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया है, जिसमें खनन विभाग, आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल विभाग, विशेष प्रमंडल विभाग सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में विभिन्न विकास योजना पहुंचेगा उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में लगातार काम करें कोई भी जरूरतमंद को कोई परेशानी ना हो।
Advertisement
पदाधिकारी जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें।
उन्होंने कहा कि बाईपास के मुद्दा का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही टेंडर होकर इस में काम लगेगा। उन्होंने बिजली के मुद्दे पर कहा कि बिजली की समस्या कुछ हद तक ठीक हो चुकी है लेकिन फिर भी कुछ कमियां है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा।
बालू की समस्या पर उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री आवास बनाने में बालू की किल्लत हो रही है। सरकार का जो गाइडलाइन है कि सरकारी काम में जो भी उपयोग का सामग्री है उसे लगाया जाएगा उस पर किसी भी तरह का कोई कार्रवाई नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी कोई करवाई किया जाएगा तो चिन्हित करके उस पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी।
उन्होंने गढ़वा डीटीओ मनीष कुमार को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता का शोषण बंद करें।
Advertisement
पदाधिकारी की हैसियत से काम करें। जनता को परेशान करने से कई तरह की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने डीटीओ को निर्देश देते हुए कहा कि न्यूनतम फाइन ही ले अधिकतम फाइन ही केवल रास्ता नहीं है।
बैठक में गढ़वा डीसी राजेश पाठक डीडीसी एसएन उपाध्याय पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खतरे गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
गहन चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन
जबकि सदर अस्पताल में आज मंत्री श्री ठाकुर के द्वारा वातानुकूलित 18 भेंटीलेटर युक्त गहन चिकित्सा कछ का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू आदि मौजूद थे।
महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक
इसके पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने महागठबंधन के कांग्रेस पार्टी झामुमो तथा राजद के नेताओं के साथ चिनिया मोड़ स्थित काली स्थान के प्रांगण में बैठक किया।
Advertisement
साथ ही उन्होंने झामुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा पीपल के वृक्ष के नीचे निर्मित किए गए चबूतरे का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन का ही देन है कि आज हम आपके बीच मंत्री के रूप में है। उन्होंने कहा कि मेरा जो सपना था वह पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता की सेवा करने का ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बिजली की समस्या करीब-करीब खत्म हो चुकी है। कुछ कमियां है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय सांसद बीडी राम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल आवेदन देने से कोई काम नहीं हो जाता है। उसके लिए लगना पड़ता है। सांसद के द्वारा केवल जनता को बरगलाने का कार्य किया गया है।
बैठक में झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी, राजद जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला, वरिष्ठ झामुमो नेता पूजा दुबे, सुरेंद्र नाथ तिवारी, फिरोज खान, झामुमो जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, आशुतोष पांडेय, जोगिंदर चौबे सहित अन्य लोग में मौजूद थे।