whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28366831 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-25, 03:30 PM visibility 227
Share



गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज से एक्स्ट्रामार्क्स (ExtraMarks) एजेंसी के माध्यम से जिले के 44 नामित प्रशिक्षण केंद्रों पर 524 शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।

प्रथम दिन शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन से संबंधित पुस्तिका वितरित की गई। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद सिंह एवं जिला समन्वयक तौहीद अंसारी ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों, स्मार्ट क्लास संचालन, डिजिटल पाठ्य सामग्री के उपयोग एवं मूल्यांकन की नई पद्धतियों से परिचित कराना है। यह पहल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) तथा राज्य सरकार के नवीनतम शैक्षिक दिशानिर्देशों के अनुरूप की गई है।

प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को 21वीं सदी की जरूरतों के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों को अपनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी का लक्ष्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि छात्रों में आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है।

Advertisement

गढ़वा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बीरबंधा में पांच दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आईसीटी इंस्ट्रक्टर प्रियतम कुमार रजक ने बताया कि ज्ञानोदय योजना के तहत आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास के अधिष्ठापन एवं संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रथम चरण में राजकीय मध्य विद्यालय करके, महुलिया और बीरबंधा के शिक्षक शामिल हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण विधियों में दक्षता प्राप्त होगी, जिससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Advertisement

प्रशिक्षण शिविर में संजय कुमार यादव, विजय प्रसाद यादव, रामाशीष कुमार मेहता, राजश्री सिंह, प्रभाकर तिवारी, महेंद्रनाथ पासवान, श्वेता कुमारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play